फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dilapidated hoarding fell due to strong wind, young man seriously injured

Meerut News: तेज हवा से जर्जर होर्डिंग गिरा, युवक गंभीर घायल

Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated hoarding fell due to strong wind, young man seriously injured
मेरठ। किला परीक्षितगढ रोड स्थित छिलौरा गेट के पास तेज हवा से जर्जर होर्डिंग जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में आया युवक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक है। भगवानपुर क्षेत्र के गांव पचपेड़ा का निवासी सलीम गांव अब्दुल्लापुर से छोटा हाथी वाहन में कंडक्टर सीट पर बैठकर आ रहा था। उसका हाथ बाहर की ओर निकला हुआ था। जब वह छिलौरा गेट के पास पहुंचा तो जर्जर होर्डिंग गिर गया। इसकी चपेट में आने से सलीम की कोहनी लगभग कट गई और हाथ पर भी चोट आई। इस मामले में सलीम के भाई सरफराज ने भावनपुर थाने में तहरीर दी। सरफराज ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति और अवैध तरीके से यह होर्डिंग लगा हुआ था। इस पर कपिल नाम के व्यक्ति का बैनर लगा था। उसने कहा कि लापरवाही के कारण उसके भाई के साथ हादसा हुआ है। उसकी जान खतरे में है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। वहीं, भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed