फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digital census tips given to enumerators in three-day training

Meerut News: तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणकों को दिए डिजिटल जनगणना के टिप्स

Tue, 21 Apr 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Digital census tips given to enumerators in three-day training
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना प्र​शिक्षममें शामिल प्रगणक व पर्यवेक्षक। संवाद
नौ कर्मचारी अनुपस्थित रहे, नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार से जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में 137 में से नौ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
लखनऊ से आए जनपद प्रभारी शिव कुमार और तनिषा सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, डेटा संग्रहण और डिजिटल मैपिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भवन का सही विवरण, नंबरिंग और सटीक लोकेशन दर्ज करना अनिवार्य होगा, ताकि जनगणना कार्य बिना त्रुटि के पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा।
विज्ञापन

प्रगणकों से अपील की गई कि वह अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी का सही उपयोग करते हुए हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका के कर्मचारी मनोज कुमार, सलमान, अजीम, तसलीम के अलावा जनगणना प्रभारी अंकित दुबे, सहायक प्रदीप कश्यप, प्रवेश यादव, तकनीकी सहायक संदेश कुमार और मोहित शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed