{"_id":"65887a768e8194eb8d089d0e","slug":"difficult-to-get-roadways-buses-at-night-problems-will-increase-na-news-c-30-1-sah1001-15270-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रात में रोडवेज बसें मिलना मुश्किल, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रात में रोडवेज बसें मिलना मुश्किल, बढ़ेगी परेशानी
Mon, 25 Dec 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। घने कोहरे के दौरान सुरक्षित संचालन को लेकर रात्रिकालीन रोडवेज सेवाओं के फेरों में कमी कर दी है। इसके अलावा सभी बस अड्डों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। रात के समय बस मिलना मुश्किल होगा। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
सर्दी का सितम शुरू हो गया है। तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। आने वाले दिनों में घना कोहरा होगा। शीत लहर और कोहरे के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। दूसरी ओर हादसों का भी खतरा बढ़ जाता है। सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो में 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। यहां से देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, लुधियाना सहित अन्य जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। पिछले दिनों परिवहन निगम मुख्यालय से आदेश दिए गए थे कि घने कोहरे में रोडवेज बसों का संचालन सुरक्षित होना चाहिए। इसके चलते परिवहन निगम ने लंबी दूरी की रात्रिकालीन सेवाओं के फेरे कम कर दिए हैं, ताकि बसों का संचालन प्रभावित न हो।
उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से बसों में यात्री संख्या कम हो जाती है, इसलिए रात्रिकालीन सेवाओं के फेरे में कमी की गई है।