फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diabetic patients will be able to eat Masuri variety of Basmati: Dr. Naise

मधुमेह के रोगी खा सकेंगे बासमती की प्रजाति मसूरी : डॉ नैसे

Tue, 21 Feb 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Diabetic patients will be able to eat Masuri variety of Basmati: Dr. Naise
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला फिलीपींस के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. नैसे श्रीनिवास नुलु ने बासमती की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमेह के रोगी बासमती की प्रजाति मसूरी का सेवन कर सकेंगे।
विज्ञापन

डॉक्टर श्रीनिवास नुलु ने कहा इस पूरे विश्व में देखा गया है चावल में कार्बाेहाईड्रेट की मात्रा अधिक होने के कारण मधुमेह से पीड़ित रोगी इसे नहीं खाते हैं। इसे खाने से भोजन लेने के 20 मिनट के अंदर रक्त के अंदर ग्लूकोज की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। किसी भी अनाज के इस गुण को अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहा जाता है, क्योंकि पूरे विश्व में चावल पर निर्भरता सबसे अधिक है और यह बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध भी है। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला फिलीपींस के वैज्ञानिक नैसे श्रीनिवास नुुलू द्वारा भारत में प्रचलित बासमती धान की प्रजाति मसूरी के अंदर इस प्रकार के गुणों का समावेश किया गया है कि उसमें प्रोटीन लगभग 14 प्रतिशत फाइबर की मात्रा भी अधिक है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला के परामर्शदाता डॉक्टर यूएस सिंह ने कहा कि यह संस्थान भारत में भी अच्छा कार्य कर रहा है भविष्य में किसानों को बासमती धान की और अधिक गुणवत्ता युक्त प्रजातियां मिल सकेंगी भारत में चल रहे शोध केंद्रों पर इस तरह का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के संयोजक प्रोफेसर रामजी सिंह, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस सेंगर, अधिष्ठाता हॉर्टिकल्चर डॉ विजेंद्र सिंह, डॉक्टर यूपी शाही, डॉक्टर पूरन चंद, डॉक्टर वैशाली, डॉ मुकेश कुमार, मनोज यादव, डॉ कमल खिलाड़ी, डॉक्टर गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed