{"_id":"6a5f849fc625aa4fa60e728b","slug":"dhruv-and-kanchan-emerged-as-winners-in-the-shooting-competition-meerut-news-c-72-1-mct1012-156566-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में ध्रुव और कंचन बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में ध्रुव और कंचन बने विजेता
विज्ञापन
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में चल रही इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता में ध्रुव और कंचन विजयी र
ईआईएमटी यूनिवर्सिटी में इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में 72 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता हुई।
एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया के मुताबिक सीनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी के कैडेट ध्रुव ने प्रथम और इको कम्पनी के कैडेट अमन राणा ने द्वितीय स्थान, सीनियर विंग में अल्फा कंपनी की कैडेट निहारिका प्रथम और ब्रावो कंपनी की कैडेट प्रार्थना द्वितीय रही।
जूनियर डिवीजन में इको कंपनी के कैडेट माधव चौहान प्रथम और अल्फा कंपनी के कैडेट अभिनव द्वितीय, जूनियर विंग में चार्ली कंपनी की कैडेट कंचन प्रथम और डेल्टा कंपनी की कैडेट अंशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कैंप में शूटिंग प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स की निशानेबाजी क्षमता को परखने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। कमान अधिकारी कर्नल वंदना ग्रोवर ने विजेताओं को बधाई दी। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट भीम सिंह, चीफ ऑफिसर संजीव कुमार, फर्स्ट ऑफिसर संदीप कुमार, लेफ्टिनेंट उमेश कुमार, सूबेदार सुधीर कुमार, सूबेदार मोम बहादुर थापा, हवलदार विनोद कुमार, नीरज राठी और रामकुमार पुंडीर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।