फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dhool to gira paara

धूल छंटी तो गिरा पारा, आज बारिश के आसार  

Sun, 17 Jun 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
dhool to gira paara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार दिनों से दिल्ली एनसीआर और मेरठ समेत पश्चिम यूपी में छाया धूल का गुबार धीरे-धीरे कम हो गया है। मौसम में बदलाव और हवाओं के बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बदला है। धूल छंटने के साथ दिन का तापमान करीब पांच डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग ने रविवार आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।  
विज्ञापन

धूल की मोटी होती चादर के बीच शनिवार को हालात कुछ सुधरे हुए दिखाई दिए। धूल के कारण शहर में सांस लेना मुश्किल हो रहा था। आंखों में भी जलन हो रही थी। हवा की गति सही होने के साथ-साथ शनिवार को धूल 80 प्रतिशत तक साफ हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73  व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। 
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि हवाओं की गति तेज होने से धूल धीरे-धीरे छंट रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने के आसार बने हैं। रविवार को बारिश हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय होने के कारण वेस्ट यूपी में बारिश कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिन का तापमान  
तारीख अधिकतम न्यूनतम  

11       39.1     26.6  
12       40.9     27.7  
13       39.6     30.7  
14      39.1       32.2  
15       40.9       29.0  
16      35.4        27.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed