फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dheeraj was murdered by his friend for not returning his mobile

Meerut News: मोबाइल वापस नहीं लौटाने पर दोस्त ने की थी धीरज की हत्या

Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj was murdered by his friend for not returning his mobile
सहारनपुर। भीष्म नगर निवासी धीरज उर्फ मल्लू हत्याकांड को उसके दोस्त ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी का मोबाइल वापस नहीं लौटाने पर उसने ईंट-पत्थर से वार कर धीरज को मौत के घाट उतारा था। आरोपी का कहना है कि मोबाइल में उसकी पत्नी की पुरानी यादें थी। इस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

---

यह था मामला
3 फरवरी को बेहट रोड पर एक युवक का शव मिला था, जिसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान थाना मंडी के भीष्म नगर निवासी धीरज उर्फ मल्लू के रूप में हुई थी, जो दाल मंडी पुल पर परचून की दुकान पर काम करता था। यह मामला कोतवाली नगर में दर्ज हुआ था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसके बाद तोता चौक कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रायवाला में कपड़े की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


इस तरह उतारा था मौत के घाट
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी पंकज वर्मा की धीरज के साथ करीब दो-ढाई साल से जान-पहचान थी। 3 फरवरी की शाम दोनों बेहट रोड पर पहुंचे और शराब पी। आरोपी के पास दो मोबाइल थे। शराब पीने के बाद एक मोबाइल धीरज ने ले लिया। कहा कि थोड़ी देर में वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी ने बार-बार उससे मोबाइल मांगा, लेकिन मोबाइल नहीं दिया। वह दोनों ऑटो में बैठकर कोडियो की पुलिया पर आ गए। वहां पर धीरज ने कहा कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी अलग रहती है। आरोपी भावनात्मक रूप से उससे अब भी जुड़ा हुआ है। उस मोबाइल में पत्नी के पुराने फोटो थे, इसी कारण आरोपी ने तैश में आकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास ले जाकर धीरज को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़े ईंट पत्थरों से तब तक उसके सिर और चेहरे पर वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से एक प्लॉट की दीवार फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed