{"_id":"6352f855d0a63c29745f1226","slug":"dhanteras-for-two-days-there-will-be-rain-in-the-city-meerut-news-mrt6106287145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन धनतेरस, शहर में होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन धनतेरस, शहर में होगी धनवर्षा
विज्ञापन
मेरठ। शहर में इस बार धनतेरस पर खूब धनवर्षा की उम्मीद है। पूर्व के वर्षों के मुकाबले इस बार बाजार में चार गुना अधिक भीड़ है। धनतेरस का पर्व शनिवार और रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। बाजारों में सजावट की गई है। इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल, बर्तन और सराफा में शुक्रवार को भी अच्छी खरीदारी हुई।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि बाजार में अलग ही रौनक दिख रही है। इससे पूर्व इस तरह की भीड़ वर्ष 2014 में देखने को मिली थी। धनतेरस में चांदी और सोने के आभूषण, सिक्के आदि खरीदे जाते हैं। सराफ व्यापारी आकाश मांगलिक ने बताया कि चांदी के बर्तनों की भी मांग है। ऐसे में सराफा सर्वाधिक कारोबार कर रहा है। महेश जी बर्तन भंडार के संचालक संजय गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष गिफ्ट में बर्तन देने का प्रचलन काफी बढ़ गया है।
बिरला एयरकॉन के संचालक प्रवीण जैन ने बताया कि सबसे महंगी एलईडी आठ लाख रुपये की है। इसमें घर में थिएटर जैसा आनंद मिलेगा। गीतांजलि इलेक्ट्रानिक्स के संचालक मोहित ने बताया कि कई कंपनियों के 2 लाख के फ्रीज भी भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। पायल फर्नीचर के संचालक नीरज मित्तल ने बताया कि मेड इन इंडिया फर्नीचर को इटेलियन लुक में बनाया गया है। सोफा सेट से डाइनिंग टेबल बहुत ही अच्छी फिनिशिंग में उपलब्ध है। सत्यम फर्नीचर के संचालक अरविंद गुप्ता ने बताया कि दीपावली के तुरंत बाद विवाह सीजन आरंभ हो रहा है। ऐसे में लोग अभी से ही फर्नीचर खरीद रहे हैं।