{"_id":"5b3bd5624f1c1bbe248b4579","slug":"dgp-se-milne-se-roka-to-di-aatmdaah-ki-chetaavni","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले के मामले में महिला ने बेटे को निर्दोष बताकर डीजीपी से शिकायत करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने मिलने नहीं दिया। महिला ने पुलिस लाइन के गेट पर ही बखेड़ा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस अफसरों ने महिला इंस्पेक्टर को बुलाकर पीड़िता को महिला थाने भिजवा दिया।
मवाना के काबली गेट मोहल्ला निवासी सतीश की पत्नी संजो का आरोप है कि पड़ोस में एक युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस ने उसके बेटे सोनू को फर्जी तरह से जेल भेज दिया। गोली तमंचा चेक करते समय चली थी। रंजिश के चलते पुलिस ने बिना जांच कर उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता एसपी देहात और एसएसपी से भी मिली। लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हुई। मंगलवार को महिला को पता चला कि पुलिस लाइन में डीजीपी आ रहे हैं। जैसे ही महिला पुलिस लाइन के गेट पर पहुंची तो वहां मौजूद सीओ एलआईयू और सीओ सिविल लाइन ने रोक लिया।
पीड़िता ने कहा कि उसे डीजीपी से मिलना है। लेकि न पुलिस अफसरों ने महिला को अंदर नहीं घुसने दिया। पीड़िता ने चेतावनी दे दी कि वह बीच सड़क पर आत्मदाह कर लेगी। महिला ने सीओ मवाना पर परेशान करने का आरोप लगाया। विवेचना को किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराया जाए। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार ने मवाना इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को थाने से मवाना पुलिस ले गई।