फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DGP OP Singh says 52 thousand soldiers will be recruited in UP police

यूपी पुलिस में जल्द होगी 52 हजार सिपाहियों की भर्ती

Tue, 18 Jun 2019 04:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
DGP OP Singh says 52 thousand soldiers will be recruited in UP police
पत्रकारों से बातचीत करते डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

उप्र पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस ने क्राइम कंट्रोल किया है। लोगों के साथ पुलिस के आचरण में भी बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.30 लाख पुलिस के पद भरे जाने हैं। इसमें से 41 हजार की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर माह तक प्रदेश में 52 हजार सिपाहियों  की भर्ती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा 100 डायल से दमकल विभाग और महिला हेल्प लाइन को भी जोड़ा जाएगा। 100 डायल की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, पुलिस के सामने कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण कराना चुनौती है। यूपी कॉप एप शुरू होने से पीड़ितों को थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। यूपी कॉप एप पर अब तक दो हजार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। क्राइम क्रिमनल ट्रेकिंग सिस्टम मजबूत हुआ है। थानों में ऑन लाइन केस डायरी लिखी जाने लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डायल 100 से फायर, महिला हेल्प लाइन को भी जोडे़ंगे। 100 नंबर पर कॉल करने पर दमकल विभाग की टीम पहुंचेगी। यूपी 100 की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में दिसंबर माह तक 52 हजार सिपाहियों की भर्ती शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस ने एक साल में 11 हजार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 17 हजार के खिलाफ गुंडा एक्ट, 16 हजार के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। 80 लोगों पर रासुका लगाई। महिलाओं के प्रति अपराधों में भी गिरावट आई है। महिलाओं से दुष्कर्म, छेड़छाड़ रुकी है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड को गतिशील करेंगे। पुलिस को फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर पुलिस दिखनी चाहिए। जिससे अपराधियों में भय व्याप्त हो। आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़े। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed