फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   deyaree aur sanvida karmiyon ke maamale mein sunavaee aaj

डेयरी और संविदा कर्मियों के मामले में सुनवाई आज

Mon, 01 Mar 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
deyaree aur sanvida karmiyon ke maamale mein sunavaee aaj
नगर निगम ने शुरू की थी डेयरियां शहर से बाहर करने की कवायद
विज्ञापन

2415 सफाई कर्मियों की बहाली के लिए न्यायालय में दायर है याचिका
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डेयरियों को शहर से बाहर करने और संविदा कर्मियों की बहाली के मामले में सोमवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। दोनों ही मामलों पर याचिकाकर्ताओं के साथ ही नगर निगम अधिकारियों की भी नजर लगी हुई है।
शहर में एक हजार से ज्यादा डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। इन डेयरियों से निकलने वाला गोबर न केवल शहर को गंदा कर रहा है बल्कि नालों को भी चोक कर रहा है। नालों से गोबर निकालने में ही नगर निगम के तमाम संसाधन लगे रहते हैं, इसमें निगम का करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है। निगम ने डेयरियों को शहर से बाहर करने की कवायद शुरू की तो डेयरी संचालकों ने मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी। हाईकोर्ट ने नगर निगम से इस मामले में जवाब मांगा था। सोमवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला ने आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा के तहत कार्यरत 2415 सफाई कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की हुई है। इस मामले में भी सोमवार को सुनवाई होनी है। सपा सरकार में इन सभी सफाई कर्मचारियों की संविदा खत्म कर दी गई थी। इसके बाद हुए आंदोलन के बाद इन सभी कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के तहत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed