फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotthan... wedding processions kept dancing on the road, pedestrians kept struggling with traffic jams.

Meerut News: देवोत्थान.. सड़क पर नाचते रहे बराती, जाम से जूझते रहे राहगीर

Wed, 13 Nov 2024 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Devotthan... wedding processions kept dancing on the road, pedestrians kept struggling with traffic jams.
मेरठ शहर में 600 वैवाहिक समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने में जुटी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देवोत्थान पर शहर में लगभग 600 विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक मुख्य मार्गों पर घुड़चढ़ी और बरात चढ़त हुई। खुशी में बराती सड़कों पर नाचते और झूमते दिखाई दिए। वाहनों और भीड़ का दवाब बढ़ने के कारण कई स्थानों पर जाम लग गया। इसके चलते वाहन सवार कई स्थानों पर जाम में फंस गए। देर तक उन्हें जाम से जूझना पड़ा। जाम के कारण कुछ स्थानों पर दूल्हा, बैंड-बाजा और बराती भी फंसे। यातायात सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी देर रात तक जूझते रहे।
मंगलवार को जाम न लगे के लिए एसपी यातायात ने मंडप संचालकों के साथ बैठक की ली थी। इसके बावजूद दिल्ली रोड पर शाप्रिक्स मॉल के सामने लंबा जाम लग गया। यहां पर एक मंडप के बाहर देर तक बरात चढ़त के दौरान बराती नाचते रहे। एनएच-58 पर परतापुर से लेकर कंकरखेड़ा बाईपास तक जाम की स्थिति बनी रही। गढ़ रोड पर भी तेजगढ़ी चौराहे पर चढ़त के दौरान जाम जैसे हालात बने रहे। इसके अलावा भी शहर में कई मुख्य मार्गों पर जाम लगने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर कनोहर लाल कॉलेज के सामने चढ़त चढ़ रही थी। जिसके चलते यहां पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने रेलवे रोड पुलिस को फोन करके जाम खुलवाने के लिए कहा। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। कंकरखेड़ा बाईपास पर कई मंडप बने हुए है। यहां पर काफी संख्या में लोग शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे, जो जाम में फंस गए। यहां से आगे बढ़े तो राेहटा फ्लाईओवर के पास भीषण जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों दरकिनार कर खूब की आतिशबाजी

वैवाहिक समारोह और बरात चढ़त के दौरान एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर कई जगह पर आतिशबाजी की गई। पुलिस और मंडप संचालक भी आतिशबाजी नहीं रोक पाए।
एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बड़ा वैवाहिक मुहुर्त होने के कारण कुछ जगह यातायात धीमी गति से चला। जाम लगाने से रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे, उन्होंने अधिक देर जाम नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article