{"_id":"695a870253015262ed0e07ac","slug":"devotees-will-flock-to-bhadrakali-siddhpeeth-temple-today-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104297-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
रविवार की शाम को भद्रकाली मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मध्य गंग नहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद के समीप स्थित मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में पहले सोमवार को माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और मंदिर कमेटी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
मंदिर के पुजारी परण पूरी महाराज ने बताया कि मान्यता के अनुसार भद्रकाली मां से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। श्रद्धालु माघ महीने के प्रत्येक सोमवार को मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं। श्रद्धालु माता से परिवार की खुशहाली, संतान सुख, रोजगार और पशुधन की सलामती के लिए मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने बताया कि माता भद्रकाली के दर्शन से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि पहले सोमवार को विशेष रूप से श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। कमेटी की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था की गई है।