{"_id":"6546b317861096831c03449f","slug":"devotees-sought-forgiveness-from-mother-mary-for-their-sins-sardana-news-c-44-1-smrt1055-1826-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रद्धालुओं ने माता मरियम से अपने गुनाहों की क्षमा मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रद्धालुओं ने माता मरियम से अपने गुनाहों की क्षमा मांगी
विज्ञापन
सरधना। कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर प्रार्थना की। देश में सुख शांति और बीमारों के स्वस्थ होने व आस्था के साथ माता मरियम एवं प्रभु यीशु का गुणगान कर चर्च में प्रार्थना की।
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नौरोजी प्रार्थना के दूसरे दिन प्रार्थना सभा के संबोधन में फादर पाकियानाथन ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए। कहा कि माता मरियम प्रभु की बहुत पक्षधर थी और स्त्रियों के बीच धन्य थी। परमेश्वर ने उसे चुना, क्योंकि वह पवित्र और शुद्ध थी। इस प्रार्थना में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धर्म गुुरुओं ने कहा कि कृपाओं की माता मरियम ईश्वरीय ज्ञान और कृपा से परिपूर्ण थी। उन्होंने दुनिया को संवेदनशीलता व आगे बढ़कर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने मुक्तिदाता को जन्म दिया। दुनिया के लिए अपना पुत्र समर्पित कर दिया। सभी प्रार्थना करो, ईश्वर स्वर्ग से कृपा बरसा देंगे।
इस अवसर पर माता मरियम के भजन, माला विनती, मिस्सा बलिदान के बाद परम प्रसाद का वितरण हुआ। समारोह में बीमारों तथा अपनी अर्जी भेजने वालों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। फादर पाकियानॉथन व फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि प्रभु यीशु एवं माता मरियम की कृपापूर्ण आस्था के साथ माता मरियम एवं प्रभु यीशु का गुणगान करते हुए चर्च पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता मरियम से अपने गुनाहों की क्षमा मांगी।