फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees rejoiced with joy as soon as Kanha was born

कान्हा के जन्म लेते ही खुशी से झूमे श्रद्धालु

Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoiced with joy as soon as Kanha was born
राधा गोविन्द मंडप में हुआ जन्माष्टमी के आयोजन में झूमते श्रद्धालु.......संवाद
मेरठ। शहर के मंदिरों को भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पावन अवसर पर फूल और लाइटों से सजाया गया। हर तरफ नंद लाला का नाम गूंजता रहा। सुबह से अर्ध रात्रि तक लोग मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई गईं। बाबा औघड़नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। राधा गोविंद मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। मंदिर प्रांगण के अंदर और बाहर मेले जैसा माहौल रहा। मंदिर के बाहर एलईडी लाइटों से कृष्ण की माखन चोरी लीला, कालिया नाग पर नृत्य और अन्य प्रसंगों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि रात्रि ठीक 12 बजे मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म के गीत देवालय और शिवालयों में गूंज उठे। पंचामृत से अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। घरों में भी लड्डू गोपाल को भोग लगाया गया। विधि विधान से पूजन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया गया और व्रत का पारण किया गया। बुढ़ाना गेट स्थित श्री धर्मेश्वर महादेव मंदिर में श्रीश्याम बालाजी मित्र मंडल के द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या हुई। रात्रि में सूरजकुंड गोपाल काला उत्सव समिति ने हांडी फोड़ने का कार्यक्रम किया। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अन्य शहर के गणमान्य लोगों ने पूजन किया।
विज्ञापन

शारदा रोड स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में श्री बांके बिहारी जी की श्याम वरण कसौटी के पत्थर की मूर्ति की पूजा अर्चना की गई। माखन मिश्री का भोग पंडित अशोक शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, भरत राजपूत ने लगाया। नवीन मंडी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। फूल और गुब्बारों से सजावट की गई। पूजन संजय बिंदल, मनोज गुप्ता, राजीव मित्तल, टोनी, रवि रावल ने किया और फिर 56 भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, जुगल किशोर, गौरव गुप्ता, अंकित गुप्ता ने पूजन किया। धानेश्वर चौक मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, सरस्वती लोक मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग के द्वारा विद्यार्थी शाखाओं पर मटकी फाेड़ कार्यक्रम हुआ। रोहटा रोड नंद नगर गोकुल विहार पार्क, शताब्दीनगर माधवकुंज, बागपत रोड गुप्ता कॉलोनी शिव मंदिर, शिवाजी रोड शंकर आश्रम और सूरजकुंड रोड गांधी उद्यान पार्क में कार्यक्रम हुआ। श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सुरेश छाबड़ा, पंडित राजेश शर्मा, नवीना छाबड़ा रहीं।
श्रीकृष्ण को प्रणाम करने वाले का हो जाता है उद्धार: गौर सुंदर गोपाल
इस्कॉन दिल्ली रोड के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बाईपास रेगिस रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम स्थल को 251 किलो फूलों से सजाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन अरविंद अग्रवाल, कमल ठाकुर और जय भगवान मित्तल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया। श्रद्धालुओं का स्वागत गोपी चंदन एवं इत्र के साथ किया गया। सर्वप्रथम तुलसी आरती की गई। गौर आरती के बाद इस्कॉन इंडिया यूथ काउंसिल के अध्यक्ष गौर सुंदर गोपाल का स्वागत आशीष धसमाना ने किया। गौर सुंदर गोपाल प्रभु ने स्लाइड शो के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाएं प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम लेने वाले का उद्धार हो जाता है। नरसिंह आरती और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विश्व योग, कृष्ण बंधु, सत्यम स्कंध, सचि नंदन, उत्तम मेहरा, कमल किशोर, अनिला गोविंद रहे।
दही हांडी का कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
-इस्कॉन रुड़की रोड और गढ़ रोड पर जन्माष्टमी कार्यक्रम हुआ। 15 अगस्त और 16 अगस्त को वरिष्ठ प्रचारक रूपवान दास ने प्रवचन किया। हरे कृष्ण महामंत्र का दिव्य कीर्तन में भक्तों ने नृत्य किया। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दौराला ब्लॉक प्रमुख राहुल देव, सचिन अहलावत ने अभिषेक किया। शीलकुंज की तरफ से 56 भोग लगाया गया। ग्रैंड-डे कॉलोनी, , तेजपाल सिंह एन्क्लेव, पर्ल रेजीडेंसी स्थित रामेश्वरम धाम मंदिर में, श्रीखाटू श्याम बालाजी सालासर साईं मंदिर में, बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति के द्वारा सदर बाजार में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
भगवान की बाल लीलाओं ने सभी का मनमोहा
- भारत विकास परिषद के मेरठ युवा शक्ति शाखा ने शास्त्रीनगर स्थित रॉयल बैंक्वेट में जन्माष्टमी पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई। बच्चों ने राधा रानी की पोषाक में सुंदर नृत्य किया। कृष्ण की बाल लीलाओं ने सभी का मनमोह लिया। संयोजिका चारु अग्रवाल, अनुजा अग्रवाल और नीति सिंघल ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्ण लीला का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर वैभव गर्ग, पुनीत सिंघल, प्रतीक गोयल, अवंतिका अग्रवाल, रचित जैन रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed