{"_id":"68a4ecb963ef22c9de01ab36","slug":"devotees-rejoiced-in-the-procession-of-shri-radha-krishna-grand-welcome-was-given-meerut-news-c-72-1-mct1009-139025-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराधाकृष्ण की शोभायात्रा में झूमे भक्त, भव्य स्वागत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराधाकृष्ण की शोभायात्रा में झूमे भक्त, भव्य स्वागत हुआ
विज्ञापन
सुनील कैथवास....शहर सर्राफा बाजार से श्री फूल डोल कमेटी द्वारा निकाली गयी भगवान कृष्ण की शोभाया
मेरठ। फूलडोला कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व के मौके पर श्री राधाकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। सराफा बाजार, कागजी बाजार, लाला का बाजार, वैली बाजार, बजाजा बाजार, गुदरी बाजार, सुभाष बाजार, बीरूकुआं, खत्रियों का चौक, बाबा खाकी, शीश महल, लाला का बाजार, वैली बाजार होते हुए वापस सराफा बाजार में ही शोभायात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में भगवान गणेश का रथ, शंकर भगवान की झांकी, महाकाल का डमरू के संग कीर्तन (संभल के कलाकारों के द्वारा), डोली पर राधाकृष्ण झूला झूलते हुए आदि रहे। सबसे अधिक आकर्षित देशभक्ति से ओतप्रोत ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने किया। कलाकारों ने सुंदर प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में हनुमान, प्रभु राम, मां काली आदि देवी देवताओं की झांकी शामिल रहीं। इस मौके पर कमेटी के प्रधान रमेश चंद्र राठी, महामंत्री मनोज कुमार सर्राफ, मुख्य संयोजक गौरव शारदा, कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, विजय आनंद अग्रवाल, नरेश चन्द्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।