फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees rejoice on the Rath Yatra of Lord Adinath

Meerut News: भगवान आदिनाथ की रथयात्रा पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 12 Mar 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees rejoice on the Rath Yatra of Lord Adinath
फूलबाग कॉलोनी के आदिनाथ जैन पंचायती मंदिर में भगवान की जन्म जयंती मनाई
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया पुरस्कार वितरण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सकल जैन समाज फूलबाग कॉलोनी क्षेत्र समिति ने श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती मनाई। इस मौके पर भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
रथयात्रा मंदिर जी से प्रारंभ होकर नेहरू नगर व फूलबाग कॉलोनी मेन सड़क से होते हुए वापस मंदिर जी में पहुंची। वहां पांडुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक हुआ। बैंड की मधुर धुन पर भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। महावीर भगवान की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। यात्रा मार्ग में भक्तों द्वारा स्वादिष्ट प्रभावना का वितरण किया गया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नवीन जैन,अतुल, संजय, मयंक, मोहित, जिनेंद्र, विनय, विपिन, प्रदीप, सुनील, पंकज, कुलभूषण, योगेंद्र रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन ने प्रात श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की। मंत्री नवीन जैन ने रथ यात्रा के लिए श्री आदिनाथ प्रभु की मूर्ति के लिए बोलियां कराईं। सोधर्म इंद्र की बोली विनोद जैन, सौरभ जैन ने ली। सारथी इंद्र की बोली हेमंत जैन, मयंक जैन को मिली। चंवर डुलाने की बोली अतुल जैन, मयूर जैन, मनोज जैन, अर्पण जैन ने प्राप्त की। कुबेर इंद्र की बोली अरुण जैन, मोहित जैन ने ली। प्रथम आरती मानसी जैन ने की। मुख्य अतिथि सुरेश जैन ऋतुराज का पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मान हुआ। ऋतुराज ने जैन समाज के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक पंकज जैन ने मनीष जैन, रजनी जैन, आरव जैन परिवार द्वारा झंडारोहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद जैन को मिला बंपर पुरस्कार
मंत्री ने सात निशुल्क लकी ड्रा कूपन निकाले, जिसमें विनोद जैन को बंपर पुरस्कार मिला। सुनील जैन, प्रदीप जैन, ओजस जैन, इशिका जैन, मीनू जैन और वीना जैन ने द्वितीय पुरस्कार जीते। सुनील जैन-प्रमिला जैन व राहुल जैन-प्राची जैन परिवार की ओर से भोजन की व्यवस्था हुई। जिसके बाद संध्या में भक्तामर महाअर्चना और माधुरी जैन का 24 तीर्थंकरों की 24 माता जी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed