फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees gave exam by walking on coals

Meerut News: अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने दी परीक्षा

Wed, 22 Mar 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees gave exam by walking on coals
हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में चल रहे पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शीतला माता को मनाने के लिए भक्तों ने अग्निकुंड से पैदल गुजर कर परीक्षा दी।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन माता शीतला और भगवान कार्तिकेय की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का समापन शीतला माता के मंदिर पर हुआ। मंदिर के प्रागंण में लगभग 10 फीट लंबे व दो फीट चौड़े कुंड में दहकते अंगारों पर अखंड ज्योति लेकर पुजारी निकले। इसके बाद दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु नंगे पैर अंगारों से गुजरे। कस्बे के नारायण नियोगी ने बताया कि प्रतिवर्ष देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। श्रद्धालु मुख एवं शरीर के कई हिस्सों में लोहे के त्रिशूलों से भेदकर मां की भक्ति प्रदर्शित करते है।
विज्ञापन

मां की भक्ति में है शक्ति
महोत्सव के संयोजक राजू का कहना है कि भक्तों में मां के प्रति अटूट श्रद्धा है। इसी कारण श्रद्धालु दहकते अंगारों को पार करते हैं। शरीर को त्रिशूल से भेदते हैं। भक्तो के त्रिशूल से भेदने पर खून या अंगारों पर चलने से पैरों में छाले भी नहीं पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed