{"_id":"6a79f9f8a092732e6c074df9","slug":"devotees-danced-to-khatu-shyam-bhajans-until-late-into-the-night-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113233-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
दौराला। कामिका एकादशी पर रविवार रात प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम का
प्राचीन झारखंडेश्वर और रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में हुआ महाकीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कामिका एकादशी के पावन पर्व पर रविवार रात मटौर-दौराला मार्ग स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम का महाकीर्तन आयोजित किया गया। महाकीर्तन में देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। मंदिर परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंजता रहा और माहौल भक्तिमय बना रहा।
दौराला व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, व्यापारी सागर गुप्ता और शैंकी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित महाकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान श्री खाटू श्याम को प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाकीर्तन में वरिष्ठ गायक उपकार रूहेला, नेहा चौधरी, राधा, खुशबू, नीलम, राजबाला और विनय शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और खाटू श्याम के जयकारे लगाते रहे। महाकीर्तन प्रभु इच्छा तक देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान सभासद राकेश गुप्ता, लोकेश चौहान, प्रदुमन जैन, विकेश गुप्ता, अंकित कश्यप, सतेंद्र चौहान, नरेंद्र, सचिन उपाध्याय, अरुण शर्मा, किशन, परमिंदर, संजय गुप्ता, आरती चौहान, ज्योति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, मधु गुप्ता, रेनू गुप्ता, बीना शर्मा, कविता गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।