फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam Ji

खाटू श्याम जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 31 Aug 2025 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam Ji

विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान स्थित पंडाल में हिंदू युवा संगठन द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव में शनिवार की रात भक्ति की बहार छाई रही। मेरठ से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने भगवान गणेश और खाटू श्याम जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
भजनों की मधुरता ने ऐसा समां बांधा कि महिलाएं भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा और खाटू नरेश की झांकी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा ने किया वहीं, नगर अध्यक्ष आलोक जैन व महंत विशालपुरी शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व पटका पहनाकर स्वागत किया। आयोजक अमन गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार को राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विदेशी भक्त राधा-कृष्ण भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। पांच सितंबर तक हर रात गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, वंश गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रीतम सैनी, कशिश गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed