{"_id":"6aa6acfe51821807600d8f87","slug":"devotees-danced-enthusiastically-to-bhajans-dedicated-to-kanha-ji-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105451-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कान्हा जी भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कान्हा जी भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन
मवाना में कान्हा जी की छठी के कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक पूजन करते हुए स्रोत
महिला कीर्तन मंडल एवं श्रीरामलीला मंदिर कमेटी ने गुड़ मंडी ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। महिला कीर्तन मंडल एवं श्रीरामलीला मंदिर कमेटी गुड़ मंडी मवाना के संयुक्त तत्वावधान में गुड मंड़ी में कान्हा जी की छठी मनाई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर भजनों का आनंद लिया और जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने विधि-विधान से पूजन कर किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने पावन ज्योति प्रज्वलित कर धार्मिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
भजन गायक विक्की शर्मा, वैभव शर्मा, प्रीति चौधरी और शेखर चौहान ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन गायकों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला महामंत्री समीर चौहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री राजकुमार डूंगर, महिला कीर्तन मंडल की अनीता अग्रवाल, रामवीरी प्रजापति, योगेंद्र जाटव, राजेश अग्रवाल, गोपाल गोयल, अंजू शर्मा और अनीता गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।