{"_id":"69fb6986e90d20e9460827d1","slug":"devesh-sent-a-voice-note-to-his-younger-brother-i-committed-suicide-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1180998-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देवेश ने छोटे भाई को भेजा था वॉयस नोट...मैंने सुसाइड कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देवेश ने छोटे भाई को भेजा था वॉयस नोट...मैंने सुसाइड कर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्वे होटल के कमरे में युवक का शव मिलने का मामला
ऑनलाइन ट्रेडिंग में घाटा होने पर जान देने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कॉन्वे होटल में देवेश गोयल (30) ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर खुदकुशी की थी। उसने जहर पीने के बाद अपने छोटे भाई कार्तिक को वॉयस नोट भेजा था। इसमें वह लड़खड़ाती आवाज में कह रहा है कि मैंने आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में घाटा होने पर खुदकुशी की आशंका जताई है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के पुलिस स्ट्रीट निवासी देवेश गोयल मंगलवार शाम अपनी कार से होटल कॉन्वे में पहुंचे थे। उन्होंने यहां कमरा लिया। वह होटल के पांचवीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 508 में ठहरे हुए थे। उन्होंने मंगलवार शाम को दिल्ली में पढ़ाई कर रहे छोटे भाई कार्तिक के वॉट्सऐप पर वॉयस नोट भेजा था। आशंका है कि तब तक देवेश गोयल जहर पी चुके थे और उनकी हालत बिगड़ी चुकी थी। वॉयस नोट में उनकी आवाज ठीक से समझ नहीं आ रही थी। कई बार सुनने पर पता चला कि उन्होंने आत्महत्या करने के लिए कहा है। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि रात लगभग 11 बजे उन्हें सूचना मिली। इसके बाद होटल के कमरे में जाकर जांच पड़ताल की गई। मौके से कोई आत्महत्या नोट नहीं मिला। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देवेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी जानकारी मिली है कि पिछले महीने ही देवेश के बड़े भाई की शादी हुई थी।
मोबाइल में मिले दो ट्रेडिंग ऐप, ठगी की भी आशंका
पुलिस ने देवेश के मोबाइल की जांच पड़ताल की। इसमें दो ट्रेडिंग ऐप में मिले हैं। आशंका है कि ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने से उन्हें क्षति हुई थी। इससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की है। इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि साइबर ठगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया हो। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मोबाइल की जांच की जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --