फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development works to get the green light today.

Meerut News: विकास कार्यों पर आज लेगेगी मुहर

Sat, 29 Aug 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Development works to get the green light today.
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की पहली आम वार्षिक सभा की बैठक आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की नई कार्यकारिणी की पहली वार्षिक आम बैठक रविवार शाम(आज) क्लब में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्लब में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। इनमें नई बिल्डिंग निर्माण, लोन टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट आदि के प्रस्तावों पर अहम निर्णय हो सकते हैं। इसके अलावा क्लब में जुड़े नए सदस्यों के नामों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल दास ने बताया कि वार्षिक आम सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष सितंबर को चुनी गई नई कार्यकारिणी की पहली बैठक का सभी सदस्यों को बेसब्री से इंतजार है। क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा गठन के बाद से क्लब में कई कार्य कराए गए और कई के प्रस्ताव बनाए गए हैं। क्लब का सौन्दर्यीकरण किया गया है। इससे क्लब के प्रति लोगों का आकर्षण पहले के मुकाबले और अधिक बढ़ा है। क्लब की प्रस्तावित नई इमारत के लिए प्रयास चल रहे हैं। इस इमारत में टेनिस कोर्ट, तरणताल, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम बनाए जाने के प्रस्ताव हैं। उम्मीद है कि आगामी माह में यह कार्य शुरू हो जाएंगे। सचिव संजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल दास ने बताया कि रविवार को शाम सात बजे होने वाली एजीएम की सारी तैयारी कर ली गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed