फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   development works of cost 2.95 Cr starts today

आज दो करोड़ 95 लाख के पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों का शिलांयास

Sat, 20 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
development works of cost 2.95 Cr starts today
पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास आज
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जिले की छह विधानसभाओं में पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन स्थलों के सुंदरीकरण और विकास के लिए 2 करोड़ 95 लाख 95 हजार का बजट तैयार किया गया है। सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के दूसरे दिन आज पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि विधानसभा हस्तिनापुर का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मवाना में, विधानसभा सरधना का कार्यक्रम ब्लॉक सरधना में, विधानसभा किठौर का कार्यक्रम ब्लॉक माछरा में, विधानसभा सिवालखास का कार्यक्रम ब्लॉक सरूरपुर में, विधानसभा मेरठ कैंट का कार्यक्रम तहसील सदर में तथा विधानसभा मेरठ दक्षिण का कार्यक्रम उद्योग मंदिर, परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनके विकास कार्यों के लिए शासन की तरफ से अभी 1 करोड़ 47 लाख 97 हजार की स्वीकृति दी जा चुकी है। इन स्थलों पर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। हालांकि, जिले में सात विधानसभा आती हैं, लेकिन मेरठ शहर में किसी भी पर्यटन केंद्र को नहीं माना गया है। पहले नौचंदी मैदान स्थित चंडी देवी मंदिर के विकास की बात थी, लेकिन इस पर अभी मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थलों का होगा विकास
- हस्तिनापुर में हिस्टॉरिकल गेट का निर्माण।
- सरधना में ग्राम चिरौड़ी में खातनाथ बाबा की समाधि स्थल का सुंदरीकरण।
- मेरठ दक्षिण में मां मंशा देवी मंदिर का सुंदरीकरण।
- मेरठ कैंट में शहीद स्मारक का सुंदरीकरण
- किठौर के ग्राम नंगलामल में प्राचीन शंकरताल शिव मंदिर का सुंदरीकरण।
- सिवालखास में भोला की झाल का पर्यटन विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed