{"_id":"671d4b04dfb4b73934071fc4","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-rs-22-crores-meerut-news-c-26-1-smrt1048-130757-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में 22 करोड़ रुपयों सेे होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में 22 करोड़ रुपयों सेे होंगे विकास कार्य
Sun, 27 Oct 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहरी क्षेत्र की कई काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाएं न होने से नागरिकों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला में पांच दिन तक लगातार अभियान चलाया। इसका असर ये हुआ कि नगरपालिका ने शहर के सभी वार्डों में लगभग 22 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने की तैयारी कर ली है।
शहर की कई नई व पुरानी काॅलोनियों में सफाई, सड़क, बिजली व पानी आदि समस्याओं से नागरिक जूझ रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि चुनाव के कारण पिछले कई माह शहर में विकास कार्य बंद पड़े थे, जिस कारण लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। अब शहर में सभी वार्डों में विकास कार्य कराने की तैयारी कर ली गई है।
शनिवार को लगभग आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं। अगले एक दो दिन में आठ करोड़ रुपये के और टेंडर निकाले जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड बैठक में प्रत्येक वार्ड में लगभग 20 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर डीएम के यहां स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे और उसके बाद सड़के, नाली आदि सभी तरह के विकास कार्य कराएं जाएंगे।ा