फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development will happen from the income of municipal bodies and district panchayat: Chairman

नगर निकाय और जिला पंचायत की आय से होगा विकास : सभापति

Thu, 03 Jul 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Development will happen from the income of municipal bodies and district panchayat: Chairman
मेरठ..कंवलजीत..विकास भवन मैं उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिक विकास प्राधिकर्डों, आवास - फोटो : जीआरपी
मेेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति सभापति बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिन्शू ने कहा कि नगर निकायों और जिला पंचायत अपनी-अपनी आय बढ़ाएंगे तो ज्यादा विकास होगा। सभापति ने बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायत व नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की हैं। उपाध्यक्ष हापुड़ विकास प्राधिकरण द्वारा सभापति एवं सदस्य गणों का पौधा भेंट कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभापति द्वारा निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण के कार्यों के अंतर्गत विभागीय बजट, आय-व्यय की स्थिति, आय बढ़ाने हेतु किए गए प्रयास, कूडा प्रबंधन, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने, जल निकासी, कूडा प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। उक्त विभागों की जनपद में भूमि की यथास्थिति तथा अवैध एवं अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु की गई कार्रवाई, नगर निगम एवं पालिका द्वारा निकाय क्षेत्र को स्वच्छ एवं मॉडल के रूप में विकसित के लिए उठाए कदम, नगर निगम को इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट प्लान के तहत अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

संबंधित जनपदों के विभागीय अधिकारियों ने समिति के समक्ष आय-व्यय का लेखा-जोखा और विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी। समिति ने कहा है कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत, जिला पंचायत अपनी आय बढ़ाने हेतु प्लान तैयार करें तथा ऐसे स्रोतों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें जहां से आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ. जयपाल सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed