{"_id":"602ec4e78ebc3ee8f36f523f","slug":"development-funeral-after-assurance-of-financial-support-mawana-news-mrt526046857","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग में दबने से हुई विकास की मौत के मामले में परिजनों का थाने में हगांमा, दो घंटे की जददोजहद के बाद 3.20 लाख रूपये की आर्थिक मद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग में दबने से हुई विकास की मौत के मामले में परिजनों का थाने में हगांमा, दो घंटे की जददोजहद के बाद 3.20 लाख रूपये की आर्थिक मद
विज्ञापन
आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद विकास का अंतिम संस्कार
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में ढांग में दबकर युवक की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की। करीब दो घंटे बाद खेत मालिक की ओर से 3.20 लाख रुपये और तहसील प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद विकास के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार देर रात गांव में कुएं से ईट निकाल रहे मजदूर विकास (24) की ढांग गिरने के बाद दबकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर मलबे में दबे युवक की निकालने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। बृहस्पतिवार को विकास के परिजनों के साथ सपा नेता हितांशु सिद्धार्थ पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर गांव पहुंचे। यहां आर्थिक मदद को लेकर खेत मालिक प्रविंद्र के साथ करीब एक घंटे वार्ता हुई। कोई नतीजा नही निकलने पर पीड़ित परिजन ग्रामीणों संग थाने पहुंच गए और हंगामा किया।
जानकारी पर सीओ मवाना उदय प्रताप और तहसीलदार अजय उपाध्याय भी पहुंचे। दो घंटे वार्ता के बाद खेत मालिक ने 3.20 लाख की मदद का आश्वासन दिया। तहसील प्रशासन की ओर से भी आर्थिक मदद के भरोसे पर परिजन शव लेकर लौटे। वहीं रात की घटना को देखते हुए थाना प्रभारी शिवदत्त ने मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा थानों से फोर्स मंगा रखा था। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कराई जाएगी।