फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devar sexually assaulted his bhabhi in a village in Meerut and victim has demand for action from SSP

आपबीती: देवर ने लूटी भाभी की आबरू, पति-सास ने दुपट्टे से दबाया गला, फिर बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका

Fri, 12 Jan 2024 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

Meerut Crime News : मेरठ में एक युवक ने घर पर भाभी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Devar sexually assaulted his bhabhi in a village in Meerut and victim has demand for action from SSP
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर पर भाभी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं देवर ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी देवर ने घटना का जिक्र करने पर भाभी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वहीं, पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत एसएसपी से की है।    

विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। एसएसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि जब इस मामले में पति व सास से शिकायत की तो उन्होंने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। विवाहित ने बताया कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक सप्ताह पहले उसके ससुर, सास व ननद खेत पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी देवर ने घटना का वीडियो भी बनाया है। वह शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

उधर, पति और सास को घटना का पता चलने पर उन्होंने भी किसी को बताने से मना कर कर दिया। इसके बाद उसे कार में जबरदस्ती बैठा लिया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की गई। आरोप है कि जब वह बेहोश हो गई तो उसे मायके में घर के बाहर छोड़कर भाग आए। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed