आपबीती: देवर ने लूटी भाभी की आबरू, पति-सास ने दुपट्टे से दबाया गला, फिर बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका
Meerut Crime News : मेरठ में एक युवक ने घर पर भाभी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
मेरठ में जानी थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर पर भाभी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं देवर ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी देवर ने घटना का जिक्र करने पर भाभी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वहीं, पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत एसएसपी से की है।
जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। एसएसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि जब इस मामले में पति व सास से शिकायत की तो उन्होंने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। विवाहित ने बताया कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक सप्ताह पहले उसके ससुर, सास व ननद खेत पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी देवर ने घटना का वीडियो भी बनाया है। वह शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।
यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन
यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता