फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Determination and efficiency are essential for achieving goals: Rajesh Sethi

लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्प और कार्यदक्षता जरूरी : राजेश सेठी

Sun, 25 Oct 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Determination and efficiency are essential for achieving goals: Rajesh Sethi
आर्य समाज थापर नगर में सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को आयोजित रविवारीय सत्संग में आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी ने व्रत एवं दीक्षा आवश्यक क्यों विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक हो या सामाजिक, किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उद्देश्य के प्रति दृढ़ संकल्प और कार्यदक्षता आवश्यक है।
राजेश सेठी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्रत धारण करना चाहिए। व्रत का अर्थ केवल निराहार रहना नहीं बल्कि किसी पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए स्वयं को दृढ़ संकल्पित करना है। जब व्यक्ति किसी कार्य में पारंगत हो जाता है तो उसे समृद्धि के साथ समाज में प्रतिष्ठा, यश और आत्मसंतुष्टि भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन

सत्य के प्रति गहन निष्ठा ही श्रद्धा है, जो अंततः व्यक्ति को उसके वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। परमात्मा और आत्मज्ञान की प्राप्ति के लिए भी यही प्रक्रिया अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विमल मरवाह, धर्मवीर और चांद ग्रोवर ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान विदिश जिंदल रहे। इस अवसर पर धर्मवीर, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश अरोड़ा, विजय बंसल और प्रदीप सिंगल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed