फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Destroyed two kilns and three thousand liters of iron in Bastora Narang forest

बस्तोरा नारंग के जंगल में दो भट्ठी और तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया

Thu, 25 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Destroyed two kilns and three thousand liters of iron in Bastora Narang forest
बस्तोरा नारंग के जंगल में दो भट्ठी और तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार को बस्तोरा नारंग के जंगल में दो भट्ठियां सहित लगभग तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया।
बूढ़ी गंगा का खादर क्षेत्र इन दिनों शराब माफिया के लिए पुलिस से बचने के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। बिजनौर बैराज से परीक्षितगढ़ तक कई स्थानों पर बूढ़ी गंगा के आसपास ही शराब माफिया द्वारा कच्ची शराब का बड़ा कारोबार किया जाता है। जब पुलिस कार्रवाई करती है तो अधिकतर शराब माफिया बूढ़ी गंगा के किनारे पर ही शराब का कारोबार करते पाए जाते हैं। बुधवार को भी बस्तोरा नारंग के जंगल में गंगा किनारे थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को दो भट्ठियां व लगभग तीन हजार लीटर लहन मिला। पुलिस को इस लहन और भट्ठियों को नष्ट करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दलदली झील और बूढ़ी गंगा के पानी से गुजरना पड़ा। पुलिस को कोई भी शराब माफिया हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

वीरनगर में 3000 लीटर लहन किया नष्ट
मवाना। थाना पुलिस ने अवैध शराब का निर्माण करने वाले तथा विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को वीरनगर के जंगल में 3 भट्टी नष्ट व करीब 3000 लीटर लहन नष्ट किया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed