फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   despite the strictness the ration dealer out of control

सख्ती के बावजूद बाज नहीं आ रहे राशन डीलर

Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
despite the strictness the ration dealer out of control
मेरठ। कोरोना संकट के दौर में समाजसेवी जरूरतमंदों को राशन मुहैया करा रहे हैं। वहीं, डीलर उनके राशन पर डाका डाल रहे हैं। महानगर में ऐसे कई डीलर हैं जो कार्डधारकों से मशीन पर अंगूठा तो लगवा रहे हैं परंतु उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। मशीन से निकली पर्ची थमाकर तीन दिन बाद राशन देने का आश्वासन देकर टरका रहे हैं। मशीन पर अंगूठा लगने के बाद कार्ड धारक शिकायत करने की स्थिति में नहीं रह जाता है। कार्ड धारक इसकी शिकायत जिला आपूर्ति विभाग में कर रहे हैं तो विभाग जांच काने का आश्वासन देकर टरका रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम के तहत राशन कार्ड पर अंत्योदय परिवारों को निशुल्क गेहूं व चावल दिया जा रहा है। वहीं, अन्य राशन कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए मशीनों से राशन का वितरण शुरू कराया। जिसमें कार्ड धारक या परिवार का कोई भी सदस्य मशीन पर अंगूठा लगाकर पर्ची और राशन प्राप्त कर सकता है। डीलरों ने शासन व प्रशासन द्वारा बनाए सख्त नियमों में भी सेंध लगाकर गरीबों के राशन को डकारने का रास्ता निकाल लिया है। डीलर कार्ड धारकों से मशीनों पर अंगूठा तो लगवा रहे हैं परंतु राशन आधा-तिहाई दे रहे हैं। जनता की शिकायत पर अमर उजाला ने महानगर की कुछ राशन एजेंसियों की पड़ताल की तो तमाम गड़बड़ियां सामने आईं।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट स्थित पूर्वा अहिरान में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पंकज कुमार चलाते हैं। इन्हें दो एजेंसियां दी हुई हैं। बुढ़ाना गेट के निकट स्थित सैनी मोहल्ला निवासी बबलू जितेंद्र, सविता एवं शीला आदि ने बताया कि एक से 11 मई के बीच गेहूं एवं चावल का वितरण होना था। उसके लिए डीलर ने 13 मई को बुलाकर मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। साथ-साथ प्रति यूनिट दो किलो चावल दिए। वहीं, गेहूं देने से मना कर दिया। इसके अतिरिक्त इस्लामाबाद निवासी अब्दुल सलाम का कहना है कि उनके इलाके के उपभोक्ताओं को आजाद सहकारी समिति लोहारपुरा एजेंसी से राशन मिलता है। डीलर प्रतिमाह किसी दूसरी एजेंसी पर राशन बांटता है। डीलर ने मई में उनको अंगूठा लगवाकर पर्चियां तो दीं परंतु राशन नहीं दिया है। उनका कहना है कि अकेले वह नहीं बल्कि क्षेत्र के सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनता की शिकायत पर बुढ़ाना गेट पुर्वा अहिरान स्थित एजेंसी की एआरओ से जांच कराई। जनता की शिकायतें सही मिली हैं। डीलर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया परंतु वह रिसीव नहीं कर रहा है। उसे नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। अन्य राशन डीलरों की भी जांच कराई जा रही है। कार्ड धारकों से अपील है कि मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद निकलने वाली पर्ची से उसी समय राशन प्राप्त करें। यदि डीलर राशन नहीं देता है तो मौके से ही शिकायत करें।-नीरज सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed