{"_id":"6484dd5eb74ec6b03901bac4","slug":"desperate-search-for-bhati-and-goldie-na-news-c-14-1-mrt1006-245942-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाटी और गोल्डी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाटी और गोल्डी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
Sun, 11 Jun 2023 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड में फरार आरोपी सुरेश भाटी और गोल्डी उर्फ सागर की तलाश में टीपीनगर पुलिस ने शनिवार को कई जगहों पर दबिश दी।
टीपीनगर के न्यू मेवला काॅलोनी में हुई अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या की साजिश प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता के पति नीरज शर्मा ने मिलकर रची थी। सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली के साथ मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। सभी ने मिलकर दो लाख रुपये में दो शूटरों को हत्या करने को कहा। शूटर अनुज उर्फ मनहर और रोहित उर्फ काकुल ने सात जून की सुबह अंजली को डेयरी से दूध लाने के दौरान घर के गेट पर गोली मार दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने यशपाल, नीरज शर्मा, अनुज और मुठभेड़ में शूटर रोहित उर्फ काकुल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी सुरेश भाटी और गोल्डी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।