फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   desh ka badshaah joot bolta hai

देश का बादशाह झूठ बोलता है, इसलिए हालात खराब  

Sun, 17 Jun 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
desh ka badshaah joot bolta hai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ स्थित शाही ईदगाह में ईद की नमाज के मौके पर तकरीर करते हुए कारी शफीकुर्ररहमान ने राजनैतिक बोल कहे। कहा कि जिस देश का बादशाह झूठ बोलता हो, उस देश की हालत कैसे होगी, यह सभी जानते हैं। आज हिंदुस्तान में मुसलमानों में नफरत पैदा की जा रही है। देश का 90 प्रतिशत हिंदू मुसलमानों के साथ है। केवल 10 प्रतिशत हिंदू ही मुल्क के माहौल को खराब कर रहा है। उन्होंने मुसलमानों को अपने अखलाक बुलंद करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर ईद की नमाज से पहले कारी शफीकुर्ररमान शाही ने खिताब फरमाया। उन्हाेंने भाजपा और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश में जो कुछ लोगों द्वारा नफरत का जहर घोला जा रहा है, उसको खत्म करने के लिए सभी मुसलमान भाईयों को अपने हिंदू भाईयों से रिश्ते अच्छे करने होंगे। पूरे मुल्क में मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। इसको आपसी भाईचारे से प्यार में बदलने की जरूरत है। देश का बादशाह झूठ बोल रहा है। झूठ के कारण देश का कारोबार ठप हो गया है। उन्होंने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने खाना खाने का तरीका न बदलें। क्योंकि मुसलमान इस समय खड़े होकर खाना खाने पर उतर आया है। जबकि खड़े होकर जानवर और काफिर खाना खाते हैं।
विज्ञापन

कारी ने कहा कि कुरान और हदीस की रोशनी में जिंदगी गुजारें। लेकिन कुछ मुसलमान बुराईयों की तरफ बढ़ रहे हैं। कर्ज चुकता न करना, किसी का हक मारना और जुल्म करने की इस्लाम इजाजत नहीं देता। बुराईयों से बचने के लिये हर मुसलमान को पूरी तरह सुन्नत पर अमल करना चाहिए। उसका पड़ोसी के साथ व्यवहार सही होना चाहिए, चाहे वो किसी भी धर्म जाति से हो। इससे पहले शहर काजी प्रोफेसर जैनुससाजिद्दीन ने कहा कि जो देश के संविधान में संशोधन और कानून विरोधी काम कर रहे हैं, उन्हें मुल्क की सेक्युलर जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed