फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Sugarcane Commissioner Rajiv Rai has been transferred from Meerut and attached to Gorakhpur.

Meerut News: उप गन्ना आयुक्त राजीव राय को मेरठ से हटाया, गोरखपुर में अटैच किया

Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy Sugarcane Commissioner Rajiv Rai has been transferred from Meerut and attached to Gorakhpur.
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय को शासन की ओर से मेरठ से हटा दिया गया है। उन्हें गोरखपुर और देवरिया के उप गन्ना आयुक्त के साथ अटैच किया गया है। गन्ना भवन पर भाकियू के सात दिन तक चले धरने के बाद शासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी 21 दिसंबर को गन्ना भवन पर आयोजित पंचायत में पहुंचे थे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की ओर से पिछले कई माह से लगातार गन्ना विभाग के अधिकारियों से मिलकर गन्ना मिलों की मनमानी पर सवाल उठाए जा रहे थे। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग का कहना था कि मिलों पर किसानों का गन्ना सही प्रकार से नहीं लिया जा रहा है। विभाग की ओर से किसानों को बढ़ा हुआ हाड़ा (पर्ची से अधिक गन्ना) नहीं लिया जा रहा था। इस कारण किसानों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा किसान भाड़ा घटाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर भाकियू की ओर से 15 दिसंबर सोमवार को गन्ना भवन पर धरना दिया गया। यह धरना 15 से 21 दिसंबर तक दिन रात चला।
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना विभाग के सभी कार्यालयों पर ताला लगा दिया। धरना जारी रहा और 21 दिसंबर को महापंचायत भी बुलाई गई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे और उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद किसानों की अधिकांश मांगों को विभाग की ओर से पूरा कर दिया गया था। इसके बाद पंचायत और धरना खत्म हो गया। अब धरने की गूंज शासन तक पहुंची थी। अब धरना खत्म होने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को शासन की ओर से मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय को हटा दिया गया है। अपर गन्ना आयुक्त अभिषेक आनंद के पत्र के अनुसार उप गन्ना आयुक्त राजीव राय को उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर और उप गन्ना आयुक्त देवरिया के सहयोगार्थ लगाया गया है। अब मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इतनी कार्रवाई काफी नहीं, आंदोलन जारी रहेगी
- इस मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि हाड़ा और भाड़ा को लेकर किसानों का आंदोलन अभी जारी रहेगी। एक अधिकारी पर यह कार्रवाई ही काफी नहीं है। किसान मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गन्ना से वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एडीएम की ओर से वार्ता कराने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed