{"_id":"6894accab82e3430f90d7ac7","slug":"deputy-sugarcane-commissioner-inspected-the-flood-affected-areas-meerut-news-c-14-1-mrt1005-939957-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप गन्ना आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप गन्ना आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
- बाढ़ से प्रभावित गन्ना फसल की सुरक्षा को सक्रिय हुआ गन्ना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। जिला गन्ना अधिकारी, संभागीय विख्यापन अधिकारी, मवाना एवं टिकौला चीनी मिलों के अधिकारियों को साथ लेकर उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
मवाना एवं टिकौला चीनी मिल क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव दुधली खादर, भीकुंड ग्राम के निकट तथा बामनौली तथा रठौरा गांव के मध्य बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान फतेहपुर प्रेम, हरिपुर गावड़ी, मानपुर, तारापुर, चामरोध, कुन्हेड़ा, परसापुर हंसापुर, शेरपुर, सिरजेपुर, लालपुर, बामनौली, लतीफपुर, भीकुंड आदि गांव जलमग्न पाए गये।
उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से बाढ़ के कारण संभावित गन्ने की फसल में नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में लगातार वर्षा के कारण जलभराव हो गया है और जल निकासी संभव है, वहां जल निकालने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल अधिकारी फील्ड में नियमित भ्रमण करें। कहीं अधिक नुकसान हो तो उसकी सूचना तुरंत गन्ना आयुक्त कार्यालय में दें। संवाद