फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM said, india has no option other than Modi, serious allegation against SP

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर लगाया ये गंभीर आरोप

Wed, 14 Feb 2018 01:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM said, india has no option other than Modi, serious allegation against SP
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2014 से शुरू हुआ अश्वमेध का घोड़ा 2019 के चुनाव में भी इसी प्रकार दौड़ता नजर आएगा। मौर्या ने कहा कि देश के सामने मोदी जी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन दो कदम भी नहीं चल पाएगा। केशव प्रसाद मौर्या अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मेरठ पहुंचे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई टाइम लाइन नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को पिछली सपा की सरकार के भ्रष्टाचार गड्ढों को भरने में पूरी ताकत झोंकने पड़ रही हैं। यूपी में योगी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है और अपराध पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें : बड़ी कार्रवाई : देश के टॉपटेन बूचडख़ानों में शुमार अलनूर मीट प्लांट सील
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशव ने बताया कि मेरठ में हुई हत्या पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। अयोध्या से शुरू राम राज रथ यात्रा का सभी को स्वागत करना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर के मामले पर आपसी बातचीत की जा रही है। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।

उधर, शहर के लोगों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से सवाल करते हुए कहा कि आखिर कब शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। निगम की फाइलों में भले ही सड़कें गड्ढामुक्त है, लेकिन धरातल पर स्थिति काफी गंभीर हैं। विभाग कभी धन का अभाव होने का बहाना बना रहे हैं तो कभी मौसम अनुकूल न होने का।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed