फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy cm Keshav Prasad said Strict action against criminals and Officers indulging in corruption

भाजपा कार्यकर्ता CCTV की तरह कार्य करेगा, भ्रष्टाचारी अफसर जाएंगे जेल- केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 07 Apr 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ Updated Sat, 07 Apr 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Deputy cm Keshav Prasad said Strict action against criminals and Officers indulging in corruption

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों की कृपा से नहीं बनी है, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से बनी है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा का बेमेल गठबंधन नरेंद्र मोदी को 2019 में प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हुआ है।  कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर क़ॉलेज में आयोजित महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई और फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में ऐतिहासिक रूप से 325 सीटें जिताईं। उसमें पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान रहा। जनता का यह कर्ज विकास और सेवा के रूप में चुकाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाया जाएगा। सभी विरोधी एकजुट हो रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना है, लेकिन पिछड़ा वर्ग साथ खड़ा है, जो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हम करेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्या का समाधान करना होगा। कार्यकर्ता सीसीटीवी की तरह कार्य करेंगे, जो अधिकारी-कर्मचारी सुनवाई नहीं करेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, तो उसे दंडित किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत भी करेंगे।  उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी अपराधी को मारना नहीं है, बल्कि अपराध के रास्ते से हटाना है। भाजपा किसी भूमाफिया की मददगार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy cm Keshav Prasad said Strict action against criminals and Officers indulging in corruption
Deputy cm Keshav Prasad

भूमाफिया के कब्जे से एक-एक इंच जमीन खाली कराई जाएगी। लेकिन गरीब व्यक्ति ने यदि किसी सरकारी जमीन पर रहने को छोटा घर बना रखा है, तो उसे बेघर नहीं किया जाएगा। पहले उसे रहने को घर दिया जाएगा, तभी कब्जा हटेगा। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से शिक्षित बनने पर जोर दिया।  इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मुजफ्फरनगर से सांसद डाक्टर संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कुमार कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर, भाजपा नेता मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर रामजीलाल कश्यप और रामकुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में विधायक विजय कुमार कश्यप, डाक्टर रामपाल कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, संजीव कश्यप, प्रवीण कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, डाक्टर बाबूराम कश्यप आदि शामिल रहे। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित किया गया और पगड़ी भी पहनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed