फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Will Come To Meerut To Naming Atul Maheshwari Overcoming Bridge Today And Will Start Many Projects

Deputy CM Meerut Visit: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का आज नामकरण, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित कई दिग्गज हुए शामिल

Thu, 30 Sep 2021 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Sep 2021 12:16 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ आएंगे। केशव प्रसाद मौर्य अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे। वहीं इस शुभ अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिले की सात विधानसभा के विधायक, सभी प्रमुख पार्टियों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, एडीजी, कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Will Come To Meerut To Naming Atul Maheshwari Overcoming Bridge Today And Will Start  Many Projects
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण किया। वह दोपहर 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से शासन ने मेवला फ्लाईओवर को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने के बाद अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगाई थी। इस शुभ अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिले की सात विधानसभा के विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रमुख पार्टियों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, एडीजी, कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे अमर उजाला कार्यालय
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से चलकर दोपहर 12.10 बजे परतापुर स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे। वहां से चलकर दोपहर 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। यहां 40 मिनट कार्यक्रम में रहने के बाद दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से संवाद, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, दोपहर 2.25 बजे प्रेस वार्ता, निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बताया गया कि दोपहर 3.15 बजे एनएच-58 स्थित गॉडविन होटल में पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

दो महीने में दूसरी बार मेरठ आएंगे केशव, 107 करोड़ के कार्यों की देंगे सौगात
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो महीने में दूसरी बार मेरठ पहुंचे। वह सर्किट हाउस में सभा की। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया गया। 

 

इससे पहले 25 जुलाई 2021 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ आए थे। उस समय भी उन्होंने सर्किट हाउस में सभा करने के दौरान 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं की सौगात दी थी। इस बार भी मेरठ मंडल के 79 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण 107 करोड़, 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत से किया गया। 
    
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मेरठ के 277.25 लाख रुपये के 12 कार्य, बागपत के 326.12 लाख के 16 कार्य, बुलंदशहर के 595.28 लाख के 30 कार्य, हापुड़ के 154.72 लाख के सात कार्य और मेरठ क्षेत्र में सेतु निगम के अंतर्गत  8318.90 लाख रुपये के एक कार्य का शिलांयास, बुलंदशहर के 1057.39 लाख रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण किया गया। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में तैयारियां चलती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed