फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulma condemned the statement of Giriraj Singh Minister of state and attack the BJP

मंत्री गिरिराज के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 28 Nov 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulma condemned the statement of Giriraj Singh Minister of state and attack the BJP
देवबंद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के देवबंद को आतंक का मंदिर कहने और आतंकी हाफिज सईद व बगदादी को यहीं का बताने वाले बयान की देवबंदी उलमा ने कड़ी निंदा की है। उलमा ने दो टूक कहा कि बीजेपी ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है जो मुल्क का बंटवारा कर इसको बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गिरिराज सिंह का बयान तमाम देवबंदवासियों का अपमान है इसलिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।  

विज्ञापन

           
मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि इन लोगों की नीयत देश की आजादी से लेकर आज तक साफ नहीं हुई। यह मुल्क के अंदर आज भी अंग्रेजों की 'लड़ाओ और राज करो' की नीति को अपना कर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह द्वारा ऐतिहासिक स्थान पर आकर पवित्र संस्था के बारे में अपशब्द कहना यह दर्शाता है जिस तरह अंग्रेजों ने यहां दुश्मनी का खेल खेला यह भी कुछ लोग यही काम कर रहे हैं और मुल्क की संपत्ति को लूटकर अंग्रेजों के साथ मिलकर देशविरोधी गतिविधियों में लगा रहे हैं। जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर कहा कि दारुल उलूम पर इस तरह का बेबुनियाद और घटिया इल्जाम लगाना देश के एक जिम्मेदार मंत्री को शोभा नहीं देता। यह बयान उनकी गंदी जहनियत का नतीजा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को अपना बयान लेकर न सिर्फ कासमी बिरादरी (दारुल उलूम से शिक्षा प्राप्त) बल्कि पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कारी इस्हाक ने कहा कि गिरिराज सिंह मदरसे में रहकर तालीम हासिल करके देखें कि मदरसों में किस प्रकार की शिक्षा देते हैं।

ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा का कहना है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है इसलिए उनको किसी अच्छे चिकित्सक से अपना इलाज कराना चाहिए। 

बीजेपी पर हमलावर हुए कारी मुस्तफा ने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है जो देश का बंटवारा कर मुल्क को तबाह व बर्बाद करना चाहते हैं। हाफिज सईद और बगदादी को यहां का बताकर गिरिराज सिंह ने तमाम देवबंदवासियों का अपमान किया है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह ऐसे मंत्री का बायकाट कर भाजपा के खिलाफ आंदोलन करें। इसके साथ ही मंत्री जी को अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed