फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi ulama says three divorce bills will not be approved

देवबंदी उलमा बोले- किसी कीमत पर मंजूर नहीं तीन तलाक बिल

Thu, 27 Dec 2018 11:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deobandi ulama says three divorce bills will not be approved
देवबंद

शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तीन तलाक बिल पारित हो गया। इस पर देवबंदी उलमा ने दो टूक कहा कि यह शरीयत में खुल्लम खुला दखलंदाजी है। इसलिए इस बिल को किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उलमा ने इस मसले पर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन

 
दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी ने कहा कि बीजेपी ने तीन तलाक को लेकर जो बिल पास कराया है। वो अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कराया है। क्योंकि बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा और उसने देश की जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। देश की जनता उनसे वादों को लेकर सवाल न कर बैठे इसलिए बीजेपी ने तीन तलाक बिल को मुद्दा बनाकर उन्हें जनता का ध्यान इधर लगा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल पारित किया जाना सीधे तौर पर शरीयत में हस्तक्षेप है जिसे किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा। ऑल इंडिया दावातुल मुसलिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि लोकसभा में जो तीन तलाक बिल पेश किया गया वो मुसलमानों न पहले मंजूर था और न अब होगा। कहा कि मुसलमान कुरआन हदीस, अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलता आया है और उसी पर चलता रहेगा। यह खुल्लम खुला कुरआन हदीस और शरीयत में हस्तक्षेप है जिसे मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि यह उन फिरकापरस्त ताकतों की जीत है जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं को उलझा कर उनको गुमराह किया है। जिन्होंने यह बिल पास किया और करवाया है उनको यह जवाब देना होगा कि अगर तलाक देने वाले को जेल होती है तो महिला और बच्चों का खर्च कौन उठाएगा। यह सवाल बहुत अहम है और इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से तीन तलाक पर साथ दिया है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी भी भाजपा की राह पर चल पड़ी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed