फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulama said cow cannot be sacrificed on Bakrid

देवबंदी उलमा बोले- बकरीद पर न करें गाय की कुर्बानी, हिंदू भाइयों की भावनाओं का करें सम्मान

Fri, 09 Aug 2019 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Aug 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulama said cow cannot be sacrificed on Bakrid
देवबंद

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर देवबंदी उलमा ने मुस्लिम समाज से गाय की कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमा का कहना है कि हिंदू भाइयों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बकरीद पर ऐसा कोई काम न करें जिससे उन्हें तकलीफ पहुंचे। 

विज्ञापन


मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि बकरीद का त्योहार करीब है, इसलिए तमाम मुसलमानों से अपील है कि ऐसे किसी भी जानवर की कुर्बानी न करें जिसे हिंदू भाइयों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। जैसे गाय की कुर्बानी हरगिज न करें और इससे पूरी तरह परहेज रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामी तालीम का सबसे बड़ा इदारा दारुल उलूम पूर्व में साफ तौर पर कह चुका है कि गाय की कुर्बानी न की जाए। इस्लाम धर्म में साफ कहा गया है कि किसी को तकलीफ पहुंचाने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही लोग ऐसा कोई काम न करें जो फसाद का कारण बने। मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि नगर पालिका परिषद और विद्युत निगम को चाहिए कि वह बकरीद के दिन बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था का विशेष प्रबंध करें। 

दीनी इदारों में धूमधाम से मनाएं स्वतंत्रता दिवस 
शासन के मदरसों में ध्वजारोहण करने व राष्ट्रगान पढ़ने के आदेश पर मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि तमाम दीनी इदारे राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम के साथ मनाते हैं। तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान होता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाते हैं। कहा कि मदरसों को बढ़कर राष्ट्रीय पर्वों में हिस्सा लेना चाहिए और देश की आजादी में देवबंदी उलमा ने जो कुर्बानियां दी हैं उसके बारे में छात्रों को बताना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed