राम मंदिर को लेकर साध्वी प्राची के बयान से आगबबूला हुए देवबंदी उलमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी प्राची द्वारा दिए गए विवादित बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है कि यह बीजेपी की साजिश का हिस्सा है। चुनाव के समय बीजेपी विशेष समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए साध्वी जैसे नेताओं से माहौल को खराब कराने वाले बयान दिलाती है। ताकि चुनाव में उसे इसका लाभ मिल सके।
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का बयान कि किसी ने मां का दूध पिया है तो वह राम मंदिर बनने से रोककर दिखाए पर मदरसा जामिया फातिमा जोहरा के मोहतमिम मौलाना लुतफुर्रहमान ने कहा कि देश की शांति को भंग करने और आपसी सौहार्द को समाप्त कराने के लिए आए दिन कुछ लोग इस तरह के बयान देते रहते हैं। देश की जनता अब ऐसे लोगों की असलियत को पहचान चुकी है। जहां तक राम मंदिर निर्माण करने का मुद्दा है तो यह मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। हम हिंदुस्तान के कानून की पूरी तरह से इज्जत करते हैं और कानून का पालन करते हुए कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसको मानेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब चुनाव आता है और बीजेपी को अपनी सियासी जमीन दरकती दिखाई देती है तो वह साध्वी जैसे नेताओं को मैदान में उतारकर इस प्रकार के बयान दिलाती है। ताकि विशेष समुदाय के लोगों को एक तरफ इकट्ठा किया जा सके और देश के माहौल को खराब किया जा सके। इसके साथ ही मौलाना लुतफुर्रहमान ने साध्वी प्राची को औकात में रहने की सलाह दी।
पढ़ें : हुमायूं का मकबरा तुड़वाने की मांग पर देवबंदी उलमा का करारा जवाब
लाउडस्पीकर पर नया कानून लाने से सभी धर्मों के लोगों को परेशानी
धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा नया कानून लाने की तैयारी करने पर मदरसा जामिया फातिमा जोहरा के मोहतमिम मौलाना लुतफुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में आए दिन इस तरह के मामले उठाए जा रहे हैं। पहले तो सरकार एक समुदाय के लोगों को टारगेट कर रही थी और अब धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर लाए जा रहे नए कानून से सभी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान होती है जिससे मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज का वक्त पता लग जाता है। इसी तरह हिंदू समाज के लोगों में भजन कीर्तन किए जाते हैं जिससे उनके मन को शांति मिलती है और भजन कीर्तन का समय लोगों को पता लग जाता है। यह मामला एक समुदाय का नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों के लिए परेशानी वाला है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/