अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने से पहले भड़के देवबंदी उलमा, भाजपा नेता के बयान पर जताई नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार के अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले दिए गए बयान पर उलमा ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया है।
उलमा का कहना है कि एक तरफ तो सरकार देश में नागरिकों को शांति का पाठ पढ़वा रही है और दूसरी तरफ उसी के नेता इस तरह के बयान देकर कोर्ट की अवमानना के साथ ही माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं।
इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई हो चुकी है।
कभी भी कोर्ट इस पर अपना फैसला सुना सकती है। ऐसे में गलत बयानबाजी करना सरासर गलत है। सरकार और कोर्ट को चाहिए कि वह गलत बयानबाजी करने वाले लोगों का संज्ञान लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करे।
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद कासमी ने विनय कटियार के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता इस तरह के बयान देकर फैसला आने से पहले ही नफरत का जहर घोल रहे हैं तो सरकार अमन शांति की दिशा में कदम क्यों उठा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अयोध्या मसले पर गलत बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करे। जिससे माहौल खराब होने से बचाया जा सके।
बता दें कि सोमवार को भाजपा नेता विनय कटियार ने अपने बयान में कहा कि अयोध्या जीत लिया अब काशी और मथुरा की बारी है। जिसको लेकर उलमा ने नाराजगी जताई है।