{"_id":"5c44a8e4bdec22735b66bfa3","slug":"deoband-train-injuries-caused-by-madrasa-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: दारुल उलूम ने मदरसा छात्रों को ट्रेनों में सफर न करने की दी हिदायत, ये है बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: दारुल उलूम ने मदरसा छात्रों को ट्रेनों में सफर न करने की दी हिदायत, ये है बड़ा कारण
Sun, 20 Jan 2019 10:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ वर्षों में मदरसा छात्रों के साथ ट्रेनों में होने वाली मारपीट की घटनाओं को देखते हुए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने इस वर्ष छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सफर न करने की हिदायत दी है।
रविवार को दारुल उलूम के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन उस्मानी की और से जारी किए गए एलान में कहा गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र ट्रेनों आदि से सफर करने से बचें। क्योंकि इस दौरान जगह जगह चेकिंग होती है और बिना वजह की परेशानी उठानी पड़़ती है तथा इसकी वजह से डर और खौफ का माहौल बन जाता है।
इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह बिना जरूरत के ट्रेन आदि में सफर करने से बचें। एलान में यह भी कहा गया है कि अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो पूरी अहतियात के साथ सफर करें। इस दौरान किसी तरह की बहस आदि में न पड़ें व सब्र से काम लें और सफर पूरा करने के बाद इधर उधर न जाकर सीधे दारुल उलूम में वापस लौटें।
विज्ञापन
बता दें कि दारुल उलूम ने छात्रों को यह हिदायत इसलिए दी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में छुट्टी के समय पर घरों को जाने वाले मदरसा छात्रों के साथ ट्रेनों में मारपीट की घटनाओं का होना आम बात हो गई थी।