फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: three injured after a dispute over dancing with sister in law

देवबंद: भाभी के साथ डांस करने को लेकर मारपीट, युवती समेत तीन घायल 

Sun, 26 May 2019 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deoband: three injured after a dispute over dancing with sister in law
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

देवबंद के जडौदा जट्ट गांव में हो रहे शादी समारोह में भाभी के साथ डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी के बीबीपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ जडौदा जट्ट गांव में स्थित बहन की ननंद की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। राहुल के मुताबिक भाई दिनेश अपनी भाभी के साथ नाच रहा था। तभी वहां मौजूद तीन लोग दिनेश के भाभी के साथ नाचने पर ऐतराज जताने लगे। 
विज्ञापन


जब भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आई बहन रजनी और ड्राइवर आशू को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed