फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband : people fight in a ba rat over a minor disputes, dozen of injured including a woman

देवबंद : बरात में कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, महिला सहित 11 लोग घायल, घायल सरकारी अस्पताल में भर्ती 

Tue, 13 Jul 2021 12:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Deoband : people fight in a ba rat over a minor disputes, dozen of injured including a woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद की गांधी कॉलोनी में बरात में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी निवासी जगदीश की पुत्री मोहिनी की शादी शशिनगर निवासी जीत के पुत्र सागर के साथ तय हुई थी। सोमवार को सागर की बरात गांधी कॉलोनी में पहुंची।

इसी दौरान बरात में शामिल कुछ लोगों की मोहल्ले के ही युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस में शिवम, सुभाष, ममता, फोंदा, राजन, राहुल, बंटी,बुच्चा, पप्पू,  रिंकू और बाबू घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष के राहुल और दूसरे पक्ष की अंजिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed