Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dense fog engulfs West UP, no relief in sight

Meerut News: घने कोहरे के आगोश में वेस्ट यूपी, फिलहाल राहत के आसार नहीं

Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dense fog engulfs West UP, no relief in sight
सुबह लगभग 9:05  पर मवाना रोड ​स्थित भगत लाइन के पास छाया कोहरे के बीच आते जाते लोग। ...........
पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस समय घने कोहरे के आगोश में है। तड़के सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई रहने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड और दिनभर धूप न निकल पाने से मौसम में ठिठुरन और बढ़ गई है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को परेशानी हो रही है। सड़क पर दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 30 मीटर तक सिमट गई जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई और जाम की स्थिति बनी रही। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह फॉग लाइट का प्रयोग करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अत्यधिक सावधानी के साथ वाहन चलाएं। साथ ही आमजन से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी 24 से 48 घंटे तक घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरा और स्मॉग का असर सुबह के समय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले सात दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 24.6 10.4
17 20.9 10.4
18 19.2 10.7
19 18.2 10.6
20 17.1 9.0
21 17.0 7.1
22 18.0 7.4

घने कोहरे में इन फसलों को बचाए।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक डॉ. सतेंद्र कुमार खारी ने बताया कि घने कोहरे और पाले से मुख्य रूप से आलू, सरसो, मटर, चना, अरहर और कुछ सब्जियों टमाटर, मिर्च, गोभी को नुकसान होता है। क्योंकि इससे फूल झड़ते हैं, परागण रुकता है और झुलसा जैसे रोग लगते हैं। इससे पैदावार कम हो जाती है।

कम नहीं हो रहा स्मॉग का असर, एक्यूआई 339 दर्ज किया गया
मोदीपुरम। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल कम होता नहीं दिख रहा है। मेरठ का एक्यूआई सोमवार को 301 दर्ज किया गया है जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। लगातार लाल श्रेणी में चल रहा प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सोमवार को सबसे ज्यादा पल्लवपुरम क्षेत्र प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 339, गंगानगर में 258, जयभीम नगर में 305, दिल्ली रोड पर 285, बेगमपुल पर 308 दर्ज किया गया है। अभी प्रदूषण से राहत के आसार नहीं दिख रहे है।

सुबह लगभग 9:05  पर मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास छाया कोहरे के बीच आते जाते लोग। ...........

सुबह लगभग 9:05  पर मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास छाया कोहरे के बीच आते जाते लोग। ...........

सुबह लगभग 9:05  पर मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास छाया कोहरे के बीच आते जाते लोग। ...........

सुबह लगभग 9:05  पर मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास छाया कोहरे के बीच आते जाते लोग। ...........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed