फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue attack intensifies, four patients including two children found

डेंगू का हमला हुआ तेज, दो बच्चों समेत चार मरीज मिले

Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack intensifies, four patients including two children found
मेरठ। डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। बुधवार को दो बच्चों समेत डेंगू के चार नए मरीज मिले। इस सीजन में अब तक डेंगू के 19 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीेएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें 32 वर्षीय युवक गेंझा जानी का रहने वाला है। लोकपि्रय अस्पताल में भर्ती है। 55 वर्षीय व्यक्ति ब्रह्मपुरी की मास्टर कॉलोनी के रहने वाले हैं। घर पर ही इलाज करा रहे हैं। इनके अलावा 11 साल का बालक दौराला का रहने वाला है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ता है जबकि सात माह की एक बच्ची है जो हर्रा गांव की रहने वाली है। बच्ची का इलाज एलएलआरएम मेडिल कॉलेज में चल रहा है।
मच्छरों से रहें सावधान
सीएमओ का कहना है कि आने वालों दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अगस्त और सितंबर के महीने में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस भी मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन

हर साल मिलते हैं मरीज
मेरठ में डेंगू हर साल हमला करता रहा है। साल 2016 में 183, साल 2017 में 660 और 2018 में 153 और 2019 में 199 मिले थे। वहीं 2020 में 35 मरीज मिले। साल 2021 में 1668, साल 2022 में 1348, साल 2023 में 193 और 2024 में 212 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए यह करें

खाली बर्तनों और बाल्टियों को उल्टा करें।

अपने शरीर के खुले अंगों पर मच्छर से बचाने वाली क्रीम और लोशन लगाएं।
अपनी खिड़कियों और दरवाजों के सभी छिद्रों को बंद करें।

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

अपने डस्टबिन को नियमित साफ करें और ढककर रखें।

घर और आसपास साफ पानी जमा न होने दें।

कूलर व पानी की टंकी सप्ताह में एक बार खाली करके उसे सुखा कर दोबारा प्रयोग करें।

बुुखार आने पर खून की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed