{"_id":"5a11f2bb4f1c1b6a678bcbd6","slug":"dengu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने दिखाया दम, तो डेंगू हो गया कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने दिखाया दम, तो डेंगू हो गया कम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
dengu
- फोटो : meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। इस कारण डेंगू भी काफी कम होने लगा है। पिछले दो दिन से डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने भी थोड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि गर्मी में लोग कूलर चलाते हैं, जिसमें पानी भरा रहने से डेंगू के मच्छर सबसे ज्यादा पनपते हैं। लोग कम कपड़े पहनते हैं, जिससे मच्छरों को काटने में आसानी होती है। पिछले दिनों कराई गई स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में भी यही खुलासा हुआ था कि फैशनेबल युवाओं को मच्छरों ने ज्यादा काटा है। दूसरी तरफ, ठंड में कूलर बंद हो जाते हैं, उसमें पानी भी नहीं रहता है।
ऐसे में डेंगू के मच्छर के लार्वा कम पैदा होते हैं। वहीं, लोग पूरे कपड़े पहनने लगते हैं, यानि शरीर ढका रहता है। इससे मच्छरों को काटने के लिए शरीर का खुला स्थान कम मिलता है, जिस कारण डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो जाती है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब की पिछले एक सप्ताह की रिपोर्ट में यही आंकड़े सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में डेंगू बिल्कुल खत्म हो जाएगा, क्योंकि ठंड और बढ़ेगी।
अक्तूबर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा, तब प्रतिदिन मरीजों की संख्या 10 या इससे ज्यादा रही। लेकिन नवंबर शुरू होने के बाद जैसे-जैसे तापमान घटा, मरीजों की संख्या भी कम होने लगी। इस साल जिले में अब तक 643 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ये पांच सालों में डेंगू के मरीजों की मेरठ में सबसे ज्यादा संख्या है। पिछले साल डेंगू के 195 मरीज ही मिले थे। 2015 में 205, 2014 में शून्य और 2013 में 180 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि डेंगू अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ठंड बढ़ना अहम वजह
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। ये राहत की बात है। इसकी वजह ठंड का बढ़ना और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराना रहा है।
मरीजों का आंकड़ा
तारीख सैंपल डेंगू पॉजिटिव
13 नवंबर 30 04
14 नवंबर 32 04
15 नवंबर 30 04
16 नवंबर 16 02
17 नवंबर 12 01
18 नवंबर 16 00
मौसम का हाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 नवंबर 27.4 10.8
14 नवंबर 27.4 9.7
15 नवंबर 26.4 12.5
16 नवंबर 28.8 12.5
17 नवंबर 26.2 12.1
18 नवंबर 25.0 12.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)